लखीसराय में 4 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला:खेलने के दौरान सड़क पर दौड़ी, पैर बूरी तरह जख्मी
लखीसराय के अशोकधाम में शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। तीन वर्षीय लक्ष्मी कुमारी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। लक्ष्मी, अशोकधाम निवासी छोटू यादव की बेटी है। घटना उस समय हुई जब वो घर के आंगन में खेल रही थी। दरवाजा खुला देख वह सड़क की ओर दौड़ गई। इसी दौरान अशोकधाम की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन तुरंत लक्ष्मी को लखीसराय सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन तेज गति से चलते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन से ग्रामीणों ने की 2 मांगे ग्रामीणों ने प्रशासन से दो मांगें की हैं। पहली, क्षेत्र में ट्रैक्टर और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाया जाए। दूसरी, सड़क सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाएं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक की पहचान की कोशिश जारी है।
Aug 30, 2025 - 13:07
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.