गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार:नशे में पुलिस से बदसलूकी, दस्तावेज दिखाने से इनकार, कार जब्त

गुरुग्राम जिले के सैक्टर-56 में पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने और पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्यन दुआ (24) एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह दिल्ली के आनंद विहार का रहने वाला है। दूसरी आरोपी वत्सला (25) साउथ दिल्ली के सी.आर. पार्क की रहने वाली है और ग्राफिक डिजाइनर है। पुलिस ने नाके पर स्पीड देख रोकी कार जानकारी के अनुसार घटना सैक्टर-56 के हॉंग-कांग बाजार के पास की है। पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों ने कबूतर चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार को रोका। पुलिस ने जब कार के दस्तावेज मांगे तो ड्राइवर और उसके साथ बैठी युवती ने दिखाने से मना कर दिया। दोनों ने अपना नाम-पता भी नहीं बताया। पुलिस कर्मियों से की धक्का-मुक्की आरोपियों ने पुलिस को गालियां दी। नशे में धुत दोनों कार से उतरे और पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने दोनों को काबू कर सैक्टर-56 थाने ले गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Aug 25, 2025 - 22:48
 0