सोनीपत पहुंचे कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष:हाईवे पर जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत; कुलदीप शर्मा की नाराजगी पर बोले- किसी को कोई शिकायत नहीं
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज (चंडीगढ़ में) कांग्रेस मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार संभालने से पहले, सोनीपत में NH-44 पर भिगान टोल के नजदीक पहुंचने पर, सोनीपत जिलाध्यक्ष कमल दीवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राव नरेंद्र सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया और कहा कि पार्टी प्रदेश में तेजी से कार्य कर रही है। चंडीगढ़ में पदभार ग्रहण समारोह, कार्यकर्ताओं में उत्साह राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आज सोमवार दोपहर 2 बजे पदभार ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाई कमान, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी समेत तमाम शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी दिग्गज नेता आज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। संगठनात्मक मजबूती पर कांग्रेस का फोकस नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सभी जिलों में मजबूत जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और विधायक दल का नेता भी चुना गया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी तेजी से संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। राव नरेंद्र सिंह ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जनता विरोधी फैसलों का जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाया जाएगा। दुष्यंत चौटाला के बयान पर बोले राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस के एकजुट होने को लेकर दुष्यंत चौटाला के बयान पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनसे कांग्रेस की बड़ाई करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का अपना अधिकार है और दुष्यंत चौटाला को अपनी पार्टी को संभालना चाहिए। कुलदीप शर्मा की नाराजगी पर कहा- कोई शिकायत नहीं उन्होंने कुलदीप शर्मा की कथित नाराजगी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे हमारे आदरणीय और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी नेता एक साथ हैं और कुलदीप शर्मा आज भी चंडीगढ़ में स्टेज पर मौजूद रहेंगे, किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं है। बृजेंद्र सिंह की यात्रा और कांग्रेस में एकजुटता सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा के दौरान बड़े नेता की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले शुरू की गई थी और यह उनका निजी फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अगर कोई कार्यकर्ता अपनी मर्जी से कोई कार्यक्रम करता है, तो यह खुशी की बात है। उन्होंने भविष्य के लिए सलाह दी कि अगर कोई भी साथी कार्यक्रम करे, तो पार्टी हाई कमान और प्रदेश कांग्रेस को जानकारी में रखकर करना बहुत अच्छा होगा। 7 अक्टूबर को बुलाई जिलाध्यक्षों की बैठक कांग्रेस के दो धड़ों में बंटे होने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी को खुद के दो धड़े देखने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, "कांग्रेस एक है और एक ही रहेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि वह हाई कमान के फैसले को लोगों के बीच लेकर जाएंगे और हरियाणा कांग्रेस में सभी को साथ लेकर काम करेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद, राव नरेंद्र सिंह ने 7 अक्टूबर को पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक भी बुलाई है।