खाण्डा ब्लॉक स्वास्थ्य कर्मचारियों का चुनाव संपन्न:देवेंद्र सिंह प्रधान चुने गए, राजेंद्र नागर सचिव बने, नई टीम ने ली शपथ

हिसार के खाण्डा खेड़ी ब्लॉक में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में देवेंद्र सिंह को ब्लॉक प्रधान और राजेंद्र नागर को ब्लॉक सचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कविता नेहरा वरिष्ठ उप प्रधान, दीपक मोहला उप प्रधान, पवन पेटवाड़ कैशियर, कवरजीत पेटवाड़ सह सचिव और अन्नू पूठ्ठी प्रेस सचिव चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आश्वासन दिया। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एमपीएचएस हिसार प्रधान विकास संदलाना ने की। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से ब्लॉक प्रधान योगेंद्र माजरा, राजेश पेटवाड़, विकास गौतम, जिला एमपीएचई संयोजक शुभराम पान्नु, स्टेट उप प्रधान सुदेश पुनिया, मिर्चपुर ब्लॉक प्रधान विनोद और सचिव अनिल पूनिया बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सभी पर्यवेक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला हिसार सचिव रविंद्र पेटवाड़ ने किया। उन्होंने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

Sep 20, 2025 - 00:48
 0