कुरुक्षेत्र में पहुंचीं सांसद सैलजा ने सरकार को घेरा:बोलीं- इलेक्शन-कमीशन से विश्वास उठा; BPL वाले अचानक अमीर कैसे हुए; चुनाव से पहले कैसा सर्वे?
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर शाम सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं। उन्होंने ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर घेरा और लोकसभा सत्र में सरकार को घेरने के संकेत दिए। सैलजा ने पार्टी का संगठन नहीं बनने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने विकास कार्य, इलेक्शन और BPL कार्ड के मुद्दे पर सरकार से सवाल भी पूछे। प्रोफेसर कॉलोनी में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने सरकार पर तीखे हमले बोले। कहा कि अगर पूरे हरियाणा में किसी एक शहर को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के तौर पर विकसित करना था तो वो धर्मनगरी कुरुक्षेत्र है। NCR की अपनी जगह है, लेकिन कुरुक्षेत्र को स्मार्ट सिटी बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जा सकता था। इससे न केवल तीर्थाटन बढ़ता, बल्कि लोकल और स्टेट की अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त बूस्ट मिलता। वर्कर को मिलेगा मौका
सैलजा ने भरोसा जताया कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए काम चल रहा है। राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी में जमीन से जुड़े, मेहनती और निष्ठावान लोग आगे आएं। हमारी कोशिश है कि जो पार्टी के लिए समर्पित हैं, उन्हें संगठन में स्थान मिले। गुरुग्राम डूबा व्यवस्था फेल
कुमारी सैलजा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि गुरुग्राम में जरा सी बारिश में शहर डूब गया। लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ा। यही हाल फरीदाबाद समेत हर बड़े शहर का है। हर साल बारिश से पहले बड़े-बड़े दावे होते हैं कि नाले साफ कर दिए, ड्रेनेज दुरुस्त कर दी, लेकिन 2 बूंद बारिश में पोल खुल जाती है। सत्र में कई उठेंगे मुद्दे
सैलजा ने बताया कि 21 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में कांग्रेस कई अहम मुद्दे उठाएगी। बिहार में चुनाव से पहले घर-घर सर्वे क्यों कराया जा रहा है? क्या इसकी मंशा राजनैतिक है? आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन से जनता का भरोसा उठ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष सत्र की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में सरकार को जवाबदेह बनना चाहिए। गरीब से अमीर कैसे हुए ?
BPL राशन कार्ड काटे जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले आंकड़ों में भारी बदलाव हो जाता है। जनता पूछेगी कि क्या पहले सब गरीब थे या अब अचानक सब अमीर हो गए? इसका जवाब सरकार को देना होगा। डिजर्व करने वाले लोगों को सूची से बाहर कर दिया गया। आरोप लगाया कि ये बड़ी धांधली है। वर्कर को मौके की तलाश
कांग्रेस के नए संगठन के बाद गुटबाजी खत्म होने के सवाल पर कहा कि ये गुटबाजी नहीं है। हर कार्यकर्ता चाहता है कि उसे भी कभी मौका मिले। कुछ चेहरों को ही बार-बार मौका मिलना ठीक नहीं। नए संगठन में सबको मौका मिलेगा। खासकर उन्हें, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं। 11 साल से कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया। उनके अध्यक्ष रहते भी संगठन नहीं बन पाया, जिसका उनको मलाल है। मैं बार-बार पार्टी से संगठन बनाने की मांग कर चुकी हूं।