किशनगंज में नागरिक परिषद का गठन:आभाष कुमार साहा उर्फ मिक्की उपाध्यक्ष नियुक्त, जिला प्रशासन के अधीन काम करेगी परिषद
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने किशनगंज में 'किशनगंज नागरिक परिषद' का औपचारिक गठन किया है। सामाजिक कार्यकर्ता आभाष कुमार साहा उर्फ मिक्की को इसका उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों का समन्वय और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। यह परिषद जिला प्रशासन के अधीन कार्य करेगी। राज्य स्तर पर गठित बिहार राज्य नागरिक परिषद की तर्ज पर यह स्थानीय इकाई बनी है, जो जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा करने में सहायक होगी। जिलाधिकारी इसके संरक्षक नामित किए गए हैं, जबकि स्थानीय विधायक या उनके नामित प्रतिनिधि अध्यक्ष का पद संभालेंगे। किशनगंज के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय उपाध्यक्ष के रूप में आभाष कुमार साहा की नियुक्ति को विशेष महत्व दिया गया है। वे लंबे समय से किशनगंज के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले दशक में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े कई अभियान चलाए हैं। स्थानीय लोगों में इस गठन को लेकर उत्साह है। उनका मानना है कि परिषद के माध्यम से उनकी छोटी-मोटी शिकायतें अब सीधे अधिकारियों तक पहुंचेंगी। स्थानीय समाधान हो सकेगा संभव किशनगंज बिहार का एक सीमांत जिला है, लंबे समय से बाढ़, बेरोजगारी और सांप्रदायिक सद्भाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। नागरिक परिषद के माध्यम से इन मुद्दों पर स्थानीय समाधान संभव हो सकेगा। सरकार की इस पहल से जिले में शासन की दक्षता बढ़ने और नागरिकों का विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है।
Oct 7, 2025 - 16:47
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.