कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो का कैंडल मार्च:वीरों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने 'भारत माता की जय' के लगाए नारे

गयाजी में कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। टावर चौक से शुरू होकर यह मार्च कोतवाली थाना तक पहुंचा। हाथों में तिरंगा और मोमबत्ती लिए युवाओं ने भारत माता की जय और वीर सैनिक अमर रहें के नारे लगाए। मार्च की अगुवाई बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध भारत की सैन्य वीरता का प्रतीक है। भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। यह दिन हमें सैनिकों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। देशवासी हमेशा उन शहीद जवानों के ऋणी रहेंगे जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। आज का दिन उन्हें नमन करने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का है। मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमर शेखर, पूर्व सांसद रामजी मांझी, अधिवक्ता मुकेश शर्मा, देवानंद पासवान, शंभूनाथ केसरी, जैनेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, रंजन सिंह, अंशुल लोहानी, मनीष कुमार, संजय सिंह, मुन्ना सिंह, सागर सचदेवा, अमन शेखर कुशवाहा, मोनू सिंह, अभिषेक सिंह, शांति यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। मार्च के समापन पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।

Jul 26, 2025 - 23:33
 0