सिंहेश्वरनाथ धाम में रात 1:30 बजे से जलाभिषेक:मधेपुरा में सावन की पहली सोमवारी पर पहुंचे एक लाख श्रद्धालु
सावन की पहली सोमवारी पर मधेपुरा के सिंहेश्वरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 1:30 बजे से ही बाबा के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। रात से ही मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की कतारें लग गई। श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ मंदिर की ओर बढ़ते रहे। भीड़ में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवक सभी शामिल रहे। कई श्रद्धालु तो दंडवत प्रणाम करते हुए बाबा सिंहेश्वरनाथ की शरण में पहुंचे। सरकारी पूजा से हुआ शुरुआत तड़के 1:30 बजे सरकारी पूजा का आयोजन किया गया। कोसी रेंज के DIG मनोज कुमार, मधेपुरा DM तरनजोत सिंह, DDC अनिल बसाक सहित कई वरीय अधिकारियों ने बाबा का विधिवत पूजन किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया। अब तक लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं और दिनभर जल चढ़ाने का सिलसिला जारी रहेगा। सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। 135 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में CCTV से निगरानी की जा रही है। SDM संतोष कुमार, ASP प्रवेंद्र भारती और हेडक्वार्टर DSP मनोज मोहन खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन की ओर से मुफ्त सेवा शिविर लगाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को शरबत और प्राथमिक उपचार की सुविधा दी जा रही है। दोपहर 12 बजे तक 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बाबा की कृपा से पूरी होती है हर मनोकामना श्रद्धालुओं का मानना है कि सिंहेश्वरनाथ बाबा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन की सोमवारी पर जलाभिषेक करने से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है। मंदिर परिसर, शिवगंगा पोखर और मुख्य मार्गों को भव्य लाइटिंग से सजाया गया है। हर ओर श्रद्धा का उत्सव नजर आ रहा है।