ससुर ने बहू पर फरसे से हमला किया:खाने में देरी पर हुआ विवाद, पड़ोसी ने बचाया

मेरठ के शास्त्रीनगर में ससुर ने अपनी बहू पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। खाने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पड़ोसियों के समय पर पहुंचने से महिला की जान बच गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना मंगलवार को शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में हुई। आरोपी इकबाल हसन ने अपनी बहू राहत उर्फ हिना पर घर में रखे फरसे से ताबड़तोड़ वार किए। राहत ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया, जिसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मोहिब रिजवी, लवकुश, आशीष तिवारी, नईम और अतीक मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। राहत और उनके पति मेहताब एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। घटना के समय मेहताब एक मौत में गए हुए थे। घर पर राहत अपने डेढ़ साल के बेटे और ससुर इकबाल हसन के साथ थीं। बताया जा रहा है कि खाना बनाने में देरी होने पर राहत और ससुर के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद इकबाल ने फरसे से हमला कर दिया। पड़ोसियों को देखकर इकबाल के हाथ में फरसा था और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। पड़ोसियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरसा लेकर सीधे थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को अपनी पुत्रवधू की हत्या करने की बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल राहत को अस्पताल में भर्ती कराया। राहत की हालत में अब सुधार है और उनका ऑपरेशन हो चुका है। हमले में उनके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं और सिर में भी तीन गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इकबाल हसन को जेल भेज दिया है।

Oct 8, 2025 - 17:09
 0