सड़क हादसे में बाइक सवार प्लम्बर की मौत:देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मामा के घर से वैशाली लौट रहा था

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 30 साल के उमेश पंडित के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उमेश पंडित मंगलवार रात कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी में अपने ननिहाल आया था। रात करीब 11 बजे उमेश बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बलिया ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन से उमेश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उमेश पंडित के मामा को दी जानकारी हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घायल ने पुलिस और स्थानीय लोगों को बताया कि वो अपने मामा मोहन पंडित के घर आया था, जहां से वैशाली अपने घर लौट रहा था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मोहन पंडित को उनके भांजे के हादसे में घायल होने की सूचना दी। हालांकि, जब तक मोहन पंडित सदर अस्पताल पहुंचते, उमेश पंडित की मौत हो चुकी ती। उधर, मोहन पंडित की ओर से उमेश के घर पर इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उमेश के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के मामा मोहन पंडित ने बताया कि उमेश का घर लालगंज है। देर रात भांजा खाना खाकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भांजा को गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उमेश पेशे से प्लम्बर का काम करता था।

Jul 2, 2025 - 14:04
 0