​​​​​​​नवादा में सांप ने दो महिलाओं को काटा:ओझा के चक्कर में 4 घंटे बाद एक की मौत, दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज जारी

नवादा में सांप के काटने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। नरहट प्रखंड के काजीपुरा गांव में अनिल चौधरी की पत्नी ललिता देवी(35) की सांप काटने से मौत हो गई। वह मोटर पंप के पास खेत में मूंग तोड़ रही थी, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत ओझा के पास ले गए। करीब चार घंटे झाड़-फूंक में बर्बाद करने के बाद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट लाया गया। डॉक्टर विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललिता देवी अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। खेत में काम कर रही थी महिला दूसरी घटना हिसुआ प्रखंड के नवाबागी गांव की है। खुशी देवी नाम की महिला खेत में काम कर रही थी, तभी सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें पहले पीएससी अस्पताल हिसुआ ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में तुरंत सरकारी अस्पताल जाएं। अस्पतालों में सांप के काटने का उचित इलाज उपलब्ध है। झाड़-फूंक में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Jul 2, 2025 - 14:04
 0