रोहतक में देवीलाल जयंती पर रैली की तैयारी:इनेलो जिलाध्यक्ष बोले-राजनीति की दिशा तय करेगी, 25 सितंबर को कार्यक्रम

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 25 सितंबर को रोहतक जिले में चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली का आयोजन कर रहा है। इनेलो के जिला अध्यक्ष नफे सिंह लाहली ने कहा कि यह रैली प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगी। विभिन्न गांवों में रैली का दिया निमंत्रण लाहली महम हलका के विभिन्न गांवों में रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। वे डोभ, भाली, सिंहपुरा, बहु जमालपुर, गद्दी खेड़ी, भगवतीपुर और समार गोपालपुर सहित कई गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जननायक देवीलाल का पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। मंडी से प्रदेश की जनता भरेगी हुंकार हलका प्रधान वेद भरान ने कहा कि रोहतक की अनाज मंडी से प्रदेश की जनता हुंकार भरेगी। उन्होंने बताया कि चौधरी देवीलाल सर्वप्रिय नेता थे। वर्तमान में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं के जनक भी वे थे। हलका युवा प्रधान संदीप नेहरा निंदाना के अनुसार महम से हजारों लोग समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देवीलाल का महम से विशेष लगाव था। बैठक में ये रहे शामिल बैठक में विश्वास भाली, बल्लू प्रधान, जितेंद्र दांगी, कृष्ण, विशाल, अमरजीत, जय सिंह, सतबीर सहरावत, धर्म पांचाल, दीपक, अरमान, अमन और साहिल सहित कई नेता मौजूद रहे।

Aug 18, 2025 - 22:54
 0