फतेहाबाद में मशाल लेकर दौड़े सतीश पूनिया:खेल महोत्सव का शुभारंभ; सरपंचों ने खीचीं रस्सी, 35 हजार खिलाड़ी और 1900 टीमें ले रही हिस्सा

हरियाणा के टोहाना में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। करीब 3 माह चलने वाले इस महोत्सव में जिले भर के 35 हजार हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 1900 से अधिक टीम शामिल है। पहले दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया तो मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने भी उत्साह में खिलाड़ियों संग दौड़ लगाई। उद्घाटन अवसर पर सरपंचों के लिए ब्लाक वाइज रस्साकशी प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में मेडल ल्यावांगे गाना भी लॉन्च किया गया। खेल और सेना के क्षेत्र में हरियाणा की अलग पहचान टोहाना स्थित दमकौरा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद वे खुद मशाल लेकर आगे- आगे कुछ दूर तक दौड़ने लगे। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौजूद रहे। पूनिया ने कहा कि हरियाणा भले ही क्षेत्रफल में छोटा है, लेकिन खेल और सेना के क्षेत्र में विश्व में हरियाणा की अलग पहचान है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलिंपिक, एशियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का नाम रोशन किया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने सर्वाधिक पदक जीते हैं। 30 सितंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण फिट युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत 35 हजार खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। ब्लॉक वाइज प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। टोहाना ब्लॉक से इसकी शुरुआत हुई है। शेष ब्लॉकों के खिलाड़ी 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। सांसद बराला ने बताया कि खेल महोत्सव के अंतर्गत 25 दिसंबर तक ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। सरपंचों ने रस्साकशी में दिखाया दमखम सरपंचों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में टोहाना और नागपुर खंड के सरपंचों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टोहाना खंड विजेता बना। वहीं नरवाना और रतिया खंड की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नरवाना की टीम ने जीत हासिल की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हरकोफैड के चेयरमैन वेद फूला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, यतेंद्र सिंह और रेणु शर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Sep 21, 2025 - 19:12
 0