फतेहाबाद में सरपंच पर जानलेवा हमला:पूर्व मनरेगा मेट ने चाकू से किया वार; पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का आरोप गांव के ही पूर्व मनरेगा मेट पर लगा है। पूर्व मनरेगा मेट ने चाकू से सरपंच पर वार किए। जो सरपंच के हाथ पर लगे। सरपंच के परिजनों व आसपास बैठे लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले भी दे चुका धमकियां सरपंच एसोसिएशन फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष एवं गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने आरोप लगाया कि गांव का ही ईश्वर सिंह उन्हें पहले भी कई बार धमकियां दे चुका है। मगर हमने पहले सीरियस नहीं लिया। ईश्वर सिंह पहले मनरेगा में मेट रह चुका है। उसे बाद में हटा दिया गया था। पंचायत के खिलाफ उसने कई शिकायतें भी कर रखी है। घर पर आया और सरपंच को बुलाया सरपंच हेमंत ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी ईश्वर सिंह उनके घर आ गया। उस समय वह गांव के हॉकी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में गए हुए थे। उसने घर पर लड़के से बार-बार फोन करवा कर जल्दी बुलाने के लिए कहा। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उसने कहा कि एक काम था। जब मैंने कहा बताओ तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गनीमत रही कि पास में ही भाई व अन्य लोग थे, जिन्होंने उसे पकड़ लिया। बाद में भूना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस जांच कर रही है: एसएचओ भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने सरपंच हेमंत कुमार के बयान ले लिए हैं। आगामी कार्रवाई चल रही है।

Sep 19, 2025 - 11:02
 0