पीरपैंती में में जन सुराज की 'बिहार बदलाव यात्रा':प्यालापुर चौक पर हुई समाप्त, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील सिंह भी हुए शामिल

जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 'बिहार बदलाव यात्रा' निकाली। पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद साह के नेतृत्व में यह यात्रा जन-जन तक चुनाव चिन्ह पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई। यात्रा का शुभारंभ ओलापुर गांव के बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण से मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर किया गया। इस अवसर पर घनश्याम दास, सुशील सिंह, धीरज चौधरी और गुंजन साह सहित कई कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। यात्रा में लगभग 100 मोटरसाइकिल और 20 चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल था। यह काफिला ओलापुर, मानिकपुर, पीरपैंती, रिफतपुर, राजगांव, प्यालापुर पंचायत और महेशराम नगर पंचायत से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व विधानसभा प्रभारी सुशील सिंह और भूपेंद्र मंडल ने कार्यक्रम का संचालन किया। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जन सुराज पार्टी के चुनाव चिन्ह को हर घर तक पहुंचाना है। यात्रा में अनुमंडल उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर, विधानसभा संयोजक मो. मतीन, इंद्रदेव मंडल, प्रखंड महिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, प्रखंड संयोजक सुमित सिंह, युवा अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सिरमौर, युवा नेता मो सोनू, प्रखंड किसान अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, प्रखंड महासचिव सूचित मंडल, पंचायत अध्यक्ष साहबान अंसारी, बिनोद यादव, मनोज सिंह, रजनीश तिवारी, चंदन मंडल, टुनटुन कापड़ी, पंचायत संयोजक राकेश सिंह और शहादत मियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्यालापुर चौक पर एक छोटी सभा के बाद यात्रा का समापन किया गया। अंत में घनश्याम दास ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Sep 19, 2025 - 11:02
 0