नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन की डेट बढ़ी:5 अक्टूबर तक मौका, स्टूडेंट्स 76 विषय में करा सकते हैं नामांकन

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत भरी खबर है। एडमिशन की डेट 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की बढ़ती मांग और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने बताया कि स्टूडेंट्स की डिमांड पर एडमिशन की डेट बढ़ाई गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से विशेष अनुमति ली गई है। वर्तमान में कुल 76 पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। स्टूडेंट के लिए सर्टिफिकेट कोर्सेज विश्वविद्यालय में 34 विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्सेज भी उपलब्ध है। जो छात्रों को कौशल विकास और व्यावसायिक दक्षता प्रदान करने में सहायक है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स विषयों में इंटर कर सकते हैं। इसके अलावा 7 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेज में भी एडमिशन ले सकते हैं। 5 स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम उपलब्ध है। इनमें साइंस विषयों में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान शामिल है। कला संकाय में इतिहास और अर्थशास्त्र के अलावा बीसीए (BCA) और बीएलआईएस (B.L.I.S.) की भी पढ़ाई होगी। पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम सबसे अधिक विकल्प स्नातकोत्तर स्तर पर मिलते हैं। जहां एमएलआईएस सहित 21 पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। इनमें अर्थशास्त्र, शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, एमकॉम, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान और जंतु विज्ञान जैसे विषय शामिल है। एडमिशन पोर्टल पर सारी सुविधा उपलब्ध कुलसचिव प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन से संबंधित सभी आवश्यक निर्देश एडमिशन पोर्टल को दे दिए गए हैं। छात्रों को अब 5 अक्टूबर तक अपना नामांकन कराने का अवसर मिलेगा।

Sep 16, 2025 - 10:48
 0