दिल्ली की फ्लाइट रद्द, दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:प्लेन के इंजन से पक्षी टकरा गई थी, यात्रियों ने कहा- हमें दोपहर से फंसाकर रखा

दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दिल्ली जाने वाली आकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। सुबह से उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को देर शाम तक सिर्फ आश्वासन मिलता रहा, जिससे नाराज होकर यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा कि आकाशा एयरलाइंस की दिल्ली के लिए निर्धारित उड़ान संख्या QP-1429 सुबह 11:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि उड़ान से ठीक पहले दरभंगा रनवे पर पक्षी से टकराने के कारण विमान के इंजन में समस्या उत्पन्न हो गई। सुरक्षा कारणों से विमान को उड़ान योग्य नहीं माना गया और फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। सिर्फ आश्वासन दिया गया यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार सिर्फ “थोड़ी देर में उड़ान शुरू होने” का आश्वासन दिया जाता रहा, जबकि वास्तविक स्थिति की जानकारी छुपाई गई। कई यात्रियों ने कहा कि दोपहर से वे एयरपोर्ट पर फंसे हैं, भोजन और ठहरने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। प्रभावित यात्रियों को सुबह साढ़े बजे से दिल्ली भेजा जाएगा इधर, एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को ठहरने के लिए एयरपोर्ट से दलान रिसॉर्ट भेजा गया है, जहां रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित यात्रियों को सोमवार सुबह 9:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा। यात्रियों को री-शेड्यूल की जानकारी मोबाइल संदेश (SMS) के माध्यम से दी जा रही है। उधर, रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कई अन्य उड़ानों में भी व्यवधान की खबरें आईं। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को तकनीकी कारणों से वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। लगातार उड़ान रद्द होने और देरी से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी हुई है और यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित यात्रियों को समुचित व्यवस्था के साथ उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

Oct 5, 2025 - 20:22
 0