गाजीपुर से दो एसडीएम का तबादला:आशुतोष और अभिषेक कुमार का ट्रांसफर, दोनों अतिरिक्त प्रभार में थे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में गाजीपुर से दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में अभिषेक कुमार और आशुतोष कुमार प्रथम शामिल हैं। दोनों अधिकारी वर्तमान में अतिरिक्त प्रभार में कार्यरत थे। आशुतोष कुमार, जो 2001 में नायब तहसीलदार के रूप में सेवा में आए थे, 2020 में एसडीएम पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने गाजीपुर जनपद में कासिमाबाद तहसील के एसडीएम के रूप में कार्य किया। इसके अलावा, वे मोहम्मदाबाद में दो बार और जखनिया में एक बार एसडीएम का पदभार संभाल चुके हैं। अभिषेक कुमार ने मार्च 2024 में जमानियां एसडीएम का पदभार ग्रहण किया था। उन्होंने करीब 11 महीने तक इस पद पर सेवाएं दीं। इससे पहले वे गाजीपुर में तहसीलदार थे और प्रोन्नति के बाद सैदपुर के एसडीएम बने। जमानिया में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ओवरलोड वाहनों और बालू माफियाओं के खिलाफ सक्रिय अभियान चलाया।

Jun 23, 2025 - 14:23
 0