कोचहासा में CM महिला रोजगार संवाद कार्यक्रम:350 महिलाओं को दी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, जुड़कर लें लाभ
कोचहासा सामूदायिक भवन में CM महिला रोजगार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रूपा भीओ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम पार्वती देवी ने की। कार्यक्रम का संचालन बुककीपर गजेन्द्र सिंह ने किया। रोजगार से घर खुशहाली बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा बुककीपर गजेन्द्र सिंह ने जीविका समूह की महिलाओं को CM नीतीश कुमार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़कर घर की खुशहाली बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जीविका समूह की महिलाओं को मिलने वाली 10-10 हजार रुपए की राशि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से CM नीतीश कुमार का संदेश दिखाया गया। कोचहासा पंचायत की मुखिया आवन्ती देवी ने महिलाओं से जीविका समूह से जुड़कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। सैकड़ों जीविका समूह की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं इस अवसर पर सी सी किशोर कुमार मंडल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न ग्राम संगठनों की अध्यक्ष कांति देवी, मेनका देवी, मधुमीता देवी, अलका देवी और जयमंती कुमारी उपस्थित थीं। कोचहासा, चिरारी बिगहा और गुलाबगंज गांव से सैकड़ों जीविका समूह की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
