कैथल पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली:स्वदेशी अभियान को लेकर चर्चा की, कहा- आत्मनिर्भर भारत योजना नहीं, बल्कि आंदोलन

कैथल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अभियान को लेकर चर्चा की। इससे पहले जिला कार्यालय कपिल कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। सरकार और संगठन के अभियानों को गति देने में भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठा से काम करते हैं। स्वदेशी अभियान शुरू किया उन्होंने कहा कि कहा कि 25 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 25 दिसंबर अटल जयंती तक हर घर राष्ट्रव्यापी स्वदेशी अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के माध्यम से सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी योजना नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। विकसित भारत की नींव बनाना लक्ष्य बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी को ही हमें विकसित भारत की नींव बनाना है। हरियाणा की नायब सरकार का 17 अक्टूबर को एक वर्ष पूरा हो रहा है। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करना नायब सरकार की बड़ी उपलब्धि है। वे नूरनखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय कलीराम सांगवान की सत्रहवीं पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी शामिल हुए।

Oct 5, 2025 - 20:21
 0