कुरुक्षेत्र पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हुड्डा, समस्याएं सुनीं:बोले- सरकार ने किसानों को पोर्टल में उलझाया, लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं से धोखा
कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पहुंचे आज रविवार देर शाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान, मजदूर और आढ़तियों से मिले। नेता प्रतिपक्ष ने उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार पर खरीद के नाम पर खुली लूट करने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने सरकार को घेरा। साथ ही सीएम नायब सैनी व अनिल विज पर तंज भी कसा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने ₹3100 प्रति क्विंटल जीरी खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब MSP भी नहीं दे रहे। सरकार को नमी की मात्रा में 22-24% तक छूट देनी चाहिए और काले दानों की मात्रा में भी राहत देते हुए ₹500 प्रति क्विंटल बोनस देना चाहिए। पोर्टल बंद करे सरकार - हुड्डा हुड्डा ने कहा कि सरकार ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर उलझाया हुआ है। उनकी टाइम में पोर्टल के बिना खरीद होती थी। किसान की फसल बिकते ही उसको पेमेंट कर दी जाती थी। आज किसान गेट पास कटवाने में फंसा हुआ है। सरकार को पोर्टल सिस्टम बंद कर देना चाहिए। पार्टी में कोई नेता नाराज नहीं- हुड्डा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर नेताओं की नाराजगी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि पार्टी में कोई नेता नाराज नहीं है। पार्टी हाईकमान ने प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष को चुना है। वहीं हुड्डा ने कैबिनेट मंत्री अनिल के कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है, जिसकी स्थापना अंग्रेज ने की थी, के बयान पर पलटवार किया। हुड्डा ने कहा कि अंग्रेजों को भगाने वाली पार्टी कांग्रेस है। उनको पता होना चाहिए। महिलाओं के साथ धोखा किया- हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लाडो लक्ष्मी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले BJP ने 20 लाख महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा किया था। अब उस पर 1 लाख रुपए से कम वाली शर्त थोप दी। सरकार के पास सबका आधार कार्ड और फैमिली आईडी का डेटा है, तो फिर रजिस्ट्रेशन की जरूरत क्यों पड़ रही है। ये योजना महिलाओं के साथ धोखा है। सिर्फ 1.71 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। आमदनी नहीं लागत बढ़ा दी- हुड्डा हुड्डा ने कहा कि BJP ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुणी करने का वादा किया था। आमदनी तो दोगुणी नहीं हुई, बल्कि लागत कई गुणा बढ़ा दी। कीटनाशक दवा और खाद का रेट कहां तक पहुंच गया। खाद के लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है। वादा तो स्वामीनाथ फार्मूले पर MSP देने का था। मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के बयान पर भी पलटवार किया। मुख्यमंत्री के कांग्रेस के नेता अपने बच्चों को सेट करने में लगे हुए हैं, के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री अपने पार्टी के नेताओं को संभालें। दूसरी पार्टी के बारे में बाद में बात करें।