अरवल में शहीद सुनील चंद्रवंशी की पहली पुण्यतिथि:मूर्ति का अनावरण हुआ, संकल्प सभा का आयोजन किया गया
अरवल जिले के करपी प्रखंड स्थित छक्कन बीघा गांव में शहीद सुनील चंद्रवंशी की प्रथम बरसी पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। भाकपा (माले) की ओर से आयोजित संकल्प सभा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मूर्ति का अनावरण भाकपा (माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य और अरवल विधायक महानंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव समेत जिलेभर से नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक महानंद सिंह ने कहा कि शहीद सुनील चंद्रवंशी की हत्या के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होना भाजपा-जदयू सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों की आवाज दबाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहा है। कार्यक्रम में शहीद सुनील की पत्नी मंजू देवी, बेटे सर्वजीत और भाई अनिल चंद्रवंशी को सम्मानित किया गया। मंजू देवी ने झंडोतोलन किया। सैकड़ों लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभा को जिला सचिव जितेंद्र यादव, अनवर हुसैन, राजेश्वरी यादव समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। वरिष्ठ नेता उपेंद्र पासवान ने अध्यक्षता की। वक्ताओं ने कहा कि भाकपा (माले) गरीबों और पीड़ितों की आवाज है, जिसे जनता के संघर्ष के बल पर कभी खत्म नहीं किया जा सकता।
Sep 9, 2025 - 19:55
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.