दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया किशोर डूबा:पानी की गहराई में हुआ लापता, आक्रोशित लोगों ने 2 घंटे तक एनएच किया जाम
औरंगाबाद में दोस्तों के साथ पुनपुन नदी में नहाने गया एक किशोर डूब कर लापता हो गया। लापता किशोर ओबरा बाजार निवासी संतन साव के छोटा बेटा 10 वर्षीय विष्णु कुमार है। विष्णु 5वीं क्लास का छात्र है। जो पड़ोस के 2 दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। नदी में अधिक पानी और तेज बहाव होने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथ नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया। मंदिर के पास मौजूद कई लोग वहां पहुंचे। एक युवक ने डूब रहे किशोर को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उसने किशोर को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहा। घटना ओबरा बाजार स्थित हनुमानगढ़ी घाट की है। 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा है घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजन को दी गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर ओबरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लापता किशोर की खोजबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे किशोर की खोजबीन की जा रही है। एनडीआरएफ टीम को घटना की सूचना दी गई है। इधर, एनडीआरएफ टीम के पहुंचने में देरी से आक्रोशित लोगों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ा। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर जाम हटाया गया। लापता किशोर 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
Sep 9, 2025 - 19:55
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.