हिसार में युवक की हत्या मामले में 2 महिलाएं गिरफ्तार:अब तक 11 आरोपी पकड़े जा चुके; नाली विवाद में काटी थी गर्दन
हिसार जिले के गांव हिंदवान में 14 जून को गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय नवीन के रूप में हुई। नवीन बीटेक पास था और वर्तमान में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो और महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एसआई प्रदीप के अनुसार दोनों महिला आरोपी सुकमा और सुमित्रा 14 जून की सुबह हुई वारदात में शामिल थी, जिसमें नवीन की हत्या कर दी गई थी और उसके परिवारजनों पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं। अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। 17 जून को किया था रोड जाम हिंदवान के नवीन की हत्या मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने 17 जून को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बालसमंद-भादरा रोड जाम कर दिया था। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रोड जाम की स्थिति रही। डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और उनको समझाया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हो गए। करीब दो घंटे बाद यहां फंसे वाहनों को निकाला गया। हत्या के मुख्य आरोपी कृष्ण और शाम तक पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। ये था मामला 14 जून 2025 को शाम के समय गांव हिंदवान में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ज्ञात हुआ कि नवीन, सावित्री और राजबीर को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिन्हें उपचार के लिए हिसार अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष के प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई 2025 को नाली सफाई को लेकर कृष्ण, छोटू, महेन्द्र, नरेश आदि से कहासुनी हुई थी, जो बाद में आपसी समझौते से समाप्त हो गई थी। लेकिन 14 जून की सुबह जब नाली की सफाई की जा रही थी, तो उक्त व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी।
शाम लगभग 6:30 बजे प्रताप सिंह का पुत्र नवीन टहलने के लिए निकला, तभी कुछ देर बाद "मार दिया, मार दिया" की आवाजें सुनाई दी। आरोप है कि लगभग 15–20 लोगों, जिनमें चार महिलाएं और अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, ने नवीन पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।