झज्जर में प्रवासी मजदूर का मिला शव:धान के खेतों में पानी में पड़ा मिला, भट्‌ठे पर करता था काम

झज्जर जिले के एक गांव में प्रवासी मजदूर का शव मिला है। मजदूर का शव गांव के धान के खेतों में पाया गया, जिसमें पानी भरा हुआ था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव जिले के गांव भदानी में बीती देर शाम मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय युद्ध मांझी पुत्र आनंदी के रूप में हुई है। जो कि बिहार के नालंदा जिले के गांव घासपुर का रहने वाला था। हाल में वह झज्जर जिले के गांव भदानी में एक भट्‌ठे पर काम करता था। जो बीती देर शाम वह मृत अवस्था में धान के खेतों में पाया गया है। भट्‌ठे से 3 दिन से था गायब पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति काफी समय से भदानी गांव में एक भट्‌ठे पर काम करता था जो कि पिछले 3 से 4 दिन से भट्‌ठे पर नहीं गया था। वहीं गांव में एस के भट्‌ठे के पास के धान के खेतों पानी भरा हुआ है। वहीं पर व्यक्ति मौदे मुंह गिरा हुआ था। गांव भदानी वासी सुनील ने पुलिस को शव के पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच की गई व शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम के लिए कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Oct 22, 2025 - 12:22
 0