सीतापुर में 6.23 लाख से अधिक मतदाता सूची से बाहर:राज्यमंत्री की सदर सीट में सर्वाधिक 1.28 लाख वोटर्स कटे, सेवता में सबसे कम

सीतापुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद मंगलवार को जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। SIR शुरू होने से पहले सीतापुर जिले में कुल 31 लाख 90 हजार 806 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 25 लाख 67 हजार 34 रह गई है। यानी इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान 6 लाख 23 हजार 772 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। जिले की नौ विधानसभा सीटों में सबसे अधिक मतदाता नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु की विधानसभा सीतापुर सदर से हटाए गए हैं। यहां से कुल 1 लाख 28 हजार 597 मतदाता सूची से बाहर हो गए। वहीं सबसे कम मतदाता हटने वाली विधानसभा सेवता रही, जहां से 45 हजार 866 मतदाताओं के नाम कटे हैं। आंकड़ों के अनुसार महोली, लहरपुर, मिश्रिख और बिसवा विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मतदाता ड्राफ्ट सूची से बाहर हुए हैं। मिश्रिख विधानसभा में 80 हजार 493 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो जिले में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं लहरपुर विधानसभा में 69 हजार 961 मतदाता सूची से बाहर किए गए। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान मृतक मतदाताओं, स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित लोगों, दोहरे पंजीकरण और अपूर्ण दस्तावेजों के आधार पर नाम हटाए गए हैं। हालांकि, ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें पात्र मतदाता अपने नाम पुनः जुड़वा सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी यह आंकड़ा अहम माना जा रहा है, क्योंकि मतदाता संख्या में इतनी बड़ी कटौती का असर आने वाले चुनावों पर पड़ सकता है।फिलहाल सभी की नजरें दावे-आपत्ति की प्रक्रिया और अंतिम मतदाता सूची पर टिकी हुई हैं। सीतापुर की 9 विधानसभाओं में मतदाताओं की स्थिति विधानसभा - कुल मतदाता (SIR से पहले) - हटाए गए मतदाता - शेष मतदाता

Jan 6, 2026 - 20:06
 0