हाथरस में 1.89 लाख मतदाताओं के नाम कटे:अब जिले में 9.73 लाख वोटर्स, सबसे ज्यादा नाम सदर विधानसभा क्षेत्र से कटे

हाथरस में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए चले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस अभियान के दौरान जिले में कुल 1,89,616 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब जिले में 9,73,909 मतदाता शेष हैं, जिनमें 5,35,581 पुरुष मतदाता, 4,38,308 महिला मतदाता और 20 थर्ड जेंडर शामिल हैं। अभियान से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11,63,525 थी। सबसे ज्यादा नाम हाथरस विस क्षेत्र से हटे. विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से आंकड़ों को देखें तो हाथरस सदर विधानसभा क्षेत्र में पहले 4,12,905 मतदाता थे, जो अब अभियान के बाद 3,41,271 मतदाता शेष बचे हैं। इस मतदाता सूची में से 71,634 नाम हटाए गए हैं। इसी प्रकार, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहले 3,75,739 वोटर थे, जो अब 3,19,661 हैं। अभियान में 56,078 नाम लिस्ट से हटे हैं। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में पहले वोटर संख्या 3,74,881 थी, जो अभियान के बाद लिस्ट में 3,12,977 बची है। इस विधानसभा क्षेत्र में 61,904 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस प्रकार, सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम हाथरस विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं। वर्ष 2003 के बाद का सबसे बड़ा शुद्धिकरण प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इसे वर्ष 2003 के बाद का सबसे बड़ा शुद्धिकरण अभियान माना जा रहा है। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या उन मतदाताओं की थी जो स्थानांतरित हो चुके थे। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या संशोधन कराने का अवसर है। इसके लिए 6 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने अपील की है कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेज भरकर जमा करा दें।

Jan 6, 2026 - 20:06
 0