हिसार का युवक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार:पत्नी ने दहेज प्रताड़ना के लगाए थे आरोप; शादी के बाद विदेश भाग गया था
हिसार पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में कार्रवाई करते हुए राजीव नगर निवासी युवक हनी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती चारू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। चारू द्वारा की गई शिकायत पर करीब दो साल से मामला चल रहा था, जिसके बाद पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया है। चारू ने बताया कि 30 जून 2022 को उसकी हनी के साथ अरेंज मैरिज हुई थी। इसके कुछ दिनों तक तो ठीक रहा, उसके बाद उसका पति व सास-ससुर उसे तंग करने लगे। इसके बाद उसने बारह क्वार्टर चौकी में 11 जुलाई 2024 को शिकायत दर्ज करवाई। विदेश भाग गया था आरोपी पुलिस ने जांच के बाद पति पर दहेज प्रताड़ना में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद केस का ट्रायल शुरू हुआ तो ससुर ने पति की अग्रिम बेल की जमानत लगाई। मगर वह कैंसिल हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट में केस गया और कोर्ट ने हनी अरोड़ा को हाजिर होने के लिए कहा मगर वह विदेश चला गया। दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया इसके बाद पुलिस ने इसी साल उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की हनी अरोड़ा अपने घर आने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आया है। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
