हथियार तस्करी के पैसों के विवाद में छात्र की हत्या:दरभंगा में चार आरोपी गिरफ्तार, मर्डर के बाद गड्ढे में दफनाया शव; 14 अगस्त से लापता था
दरभंगा में अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े पैसों के विवाद में छात्र कृष्ण कुमार मंडल(17) की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। रविवार को गड्ढे को खोदकर शव बाहर निकाला गया। मृतक खानपुर का रहने वाला था। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है। 14 अगस्त को घर से सुपौल बाजार स्थित कोचिंग पढ़ने निकला था। शाम करीब छह बजे उसने अपनी मां मधु देवी को फोन करके कहा था कि कुछ देर में आ रहा हूं। इस बाद से उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थक हार कर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गड्ढे से शव बाहर निकाला छानबीन के दौरान पता चला कि हत्या के बाद शव गड्ढे में दफनाया गया है। जिसके बाद एसडीपीओ बिरौल प्रभाकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या का कारण अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े पैसों का विवाद था। इस मामले में मुख्य आरोपी बलराम झा सहित कुल छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है। अब तक चार आरोपी पोखराम निवासी सुरेश झा, खानपुर के सोनू मंडल, विजय पंडित और गयारी के दानिश की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले खानपुर निवासी शिवनाथ झा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि बलराम झा, आदर्श कुमार, रेमो उर्फ कमलाकांत झा फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 14 अगस्त को छात्र लापता हुआ था। 15 अगस्त को परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। उसी आधार पर शव बरामद किया गया है। फांसी की सजा देने की मांग मृतक की मां मधु देवी ने कहा कि मेरे बेटे को बहाने से बर्थडे पार्टी में बुलाकर ले गए और हत्या कर दी। सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। तभी बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है अगर जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, उग्र विरोध-प्रदर्शन करेंगे।