सोनीपत पुलिस लाइन में 2 साल के बच्चे की मौत:मां सिपाही, एक माह पहले ही कुरुक्षेत्र से तबादला हुआ; कमिश्नर मिलने पहुंचीं

सोनीपत पुलिस लाइन के ब्लॉक-सी की लिफ्ट में फंसने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मां प्रियंका हरियाणा पुलिस में सिपाही हैं। एक माह पहले ही उनका अस्थाई तौर पर कुरुक्षेत्र से सोनीपत तबादला किया गया था। परिवार पुलिस लाइन में ही रह रहा था। सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Aug 18, 2025 - 22:54
 0