सैयद किरमानी ने भारतीय क्रिकेट में राजनीति पर जताई चिंता, कहा- मुझे शर्म आती है
पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने आधुनिक क्रिकेट में नैतिक पतन के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने टीम पर उस खेल में राजनीति को घुसने देने का आरोप लगाया है जो कभी सज्जनता और निष्पक्ष खेल का प्रतीक था। दरअसल, किरमानी ने कहा कि भारतीय टीम और वैश्विक स्तर पर क्रिकेट संकट में है। उन्होंने आगे कहा कि, अशिष्ट व्यवहार अहंकार और अनादर ने मैदान के सरल और नेक शिष्टाचार की जगह ले ली है। ये सिर्फ एशिया कप की बात नहीं है। जिसे भारत ने जीता था बल्कि ये एक व्यापक और चिंताजनक प्रवृति का हिस्सा है। मुझे अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात से संदेश मिल रहे हैं जिनमें पूछा जा रहा है कि भारतीय टीम को क्या हो गया है? मैदान पर इतनी राजनीति क्यों हो रही है? विदेश में अपने दोस्तों से ऐसे शब्द सुनकर मुझे शर्म आती है। किरमानी ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में राजनीति का कोई स्थान नहीं है। मैदान के बाहर जो कुछ भी होता है चाहे वह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा हो या बाढ़ राहत जैसे नेक काम उसे कभी भी मैदान पर नहीं घसीटा जाना चाहिए। क्रिकेट राजनीतिक लाभ कमाने का मंच नहीं है। ये हर खिलाड़ी हर टीम और ह क्रिकेट बोर्ड को दृढ़ विश्वास होना चाहिए। उन्होंने आज के भारतीय क्रिकेट को अपने दौर से बिल्कुल अलग तरह का बताया है। किरमानी ने कहा कि हमारे समय में क्रिकेट एक खेल से कहीं बढ़कर था। ये सम्मान और आईचारे का प्रतीक था। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आते थे हम पाकिस्तान जाते थे। हम परिवारों का हालचाल पूछते थे दुआ सलाम करते थे और गर्मजोशी से मिलते थे। वह दुनिया अब नहीं रही। वह कहां चली गई?किरमानी का कहना है कि आज हमें मिलने वाले संदेश वैश्विक घृणा को दर्शातें हैं। उन्होंने कहा कि, मैं उन्हें दिखा सकता था लेकिन दिखाऊंगा नहीं। एशिया कप में जो हुआ आज क्रिकेट का क्या हाल हो गया है ये मेरे लिए और उन अनगिनत क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद निराशाजनक है जिन्होंने इस खेल को उसकी गरिमा के लिए संजोया था। #WATCH | Bengaluru, Karnataka | Former Indian cricketer Syed Kirmani says, "The way cricket is being played all around..., there has been no gentleman-ness in the game. There have been very rude, arrogant gestures on the field... I'm getting messages from all over... The Indian… pic.twitter.com/YkM9P1CMGo— ANI (@ANI) September 30, 2025

#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Former Indian cricketer Syed Kirmani says, "The way cricket is being played all around..., there has been no gentleman-ness in the game. There have been very rude, arrogant gestures on the field... I'm getting messages from all over... The Indian… pic.twitter.com/YkM9P1CMGo— ANI (@ANI) September 30, 2025