सिवान में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह:DM - SP ने अर्पित किए श्रद्धासुमन,MP बोलीं-बापू का जीवन दर्शन दुनिया के लिए उदाहरण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी मैदान, सिवान स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के साथ बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। बापू मानवता के लिए प्रेरणास्रोत कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, बापू ने अपने जीवन से सत्य और अहिंसा का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज में सत्य, अहिंसा और करुणा की भावना करें जागृत उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी ने अहिंसा को मानव कल्याण का सबसे बड़ा हथियार बनाया और इसी आधार पर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करें तथा समाज में सत्य, अहिंसा और करुणा की भावना जागृत करें। SP बोले, गांधी का व्यक्तित्व अनुकरणीय इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी का व्यक्तित्व विलक्षण था और वे आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्याग्रह को अपना अस्त्र बनाकर विश्व को यह संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने लोगों से गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। समाज को समानता, भाईचारा का दिया संदेश सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने भी महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि, बापू का जीवन दर्शन केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने समाज को समानता, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। गांधी मैदान में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न वरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।