रोहतक में जिला स्तरीय खेलों का होगा लाइव टेलीकास्ट:खेलो इंडिया की तर्ज पर 29 से 31 तक होगा आयोजन; अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

रोहतक में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक जिला स्तरीय खेलों का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। 3 दिवसीय खेलों का लाइव टेलीकास्ट करवाया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तरीय खेलों में लड़के और लड़कियों के लिए सायं साढ़े 3 बजे हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, साइकिलिंग, हैंडबॉल और वॉलीबॉल का आयोजन किया जाएगा। खेल अधिकारी से डीसी सचिन गुप्ता ने खेल स्टेडियम, खेल नर्सरियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उनमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। 29 अगस्त को हॉकी के होंगे मुकाबले जिला स्तरीय खेलों के दौरान 29 अगस्त को हॉकी और जूडो का टूर्नामेंट करवाया जाएगा। वहीं, 30 अगस्त को बॉक्सिंग और कबड्डी के खेल होंगे। 31 अगस्त को साइकिलिंग, हैंडबॉल और वॉलीबॉल खेलों की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएगी। इन खेलों में जिला के रहने वाले खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलों के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधा डीसी सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजीव गांधी खेल परिसर में इन सभी खेलों के लिए आवश्यक प्रबंध करवाए जाएं। जिले में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो रोहतक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए तैयारियां करें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेश भारद्वाज को निर्देश दिए कि इन खेलों का लाइव टेलीकास्ट करने का प्रबंध करें।

Aug 27, 2025 - 23:23
 0