राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:SDM-पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; चचेरे भाई को थार से कुचला; महिला जज को स्कूटी से गिराया

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां तेज रफ्तार थार ने 3 बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और पिता-पुत्र की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. SDM और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच हाथापाई भीलवाड़ा में SDM की गाड़ी के बाद आई कार में गैस भरने को लेकर विवाद हो गया। SDM ने गाड़ी से उतरकर पेट्रोलपंप के कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और कहा- SDM हूं मैं यहां का। इतने में एक और पंपकर्मी दौड़ कर आया और उसने SDM को थप्पड़ मार दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 2. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अक्टूबर को जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आएंगे। दरअसल, 23 से 25 अक्टूबर तक आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस जैसलमेर में होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री भी पहुंचेंगे। इस दौरान वे सेना के अधिकारियों के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में थार की टक्कर से पति-पत्नी, पिता-पुत्र की मौत जयपुर में तेज रफ्तार थार ने 3 बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे-52 पर चौमूं इलाके में रामपुरा पुलिया पर हुआ। सभी लोग जयपुर के करधनी थाना इलाके के रहने वाले थे और खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 4. मनरेगा से खेतों में पानी के टांके बनाने पर रोक देशभर में मनरेगा के तहत किसानों के खेतों में पानी के टांके बनाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। ग्रामीण विकास विभाग ने 21 अक्टूबर को आदेश जारी कर मनरेगा में व्यक्तिगत लाभ के कामों की गाइडलाइन में बदलाव किया है। सभी कलेक्टरों को लेटर भेजकर नरेगा में पानी के टांकों की मंजूरी नहीं देने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. जमीनी विवाद में चचेरे भाई को थार से कुचला कोटपूतली-बहरोड़ में जमीनी विवाद में चचेरे भाई को थार से कुचल दिया। युवक ने चचेरे भाई पर दो बार गाड़ी चढ़ाई। घटना 21 अक्टूबर की है, बुधवार को इसका वीडियो सामने आया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरों, लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें 16 लोग घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. महिला जज को स्कूटी से गिराया, चेन लूटी बीकानेर में कलेक्टर आवास के पास महिला जज (ट्रेनी) को 2 बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले लात मारकर स्कूटी सवार जज को गिरा दिया और फिर गले से चेन लूट ली। स्कूटी से गिरने के कारण जज के चेहरे पर चोटें आई हैं। दांत भी टूट गया है। जज को टांके भी लगाने पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें 7. महिला के कपड़ों में छुपा था रोहित गोदारा गैंग का शूटर बहरोड़ पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के एक शूटर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 25 हजार का इनामी बदमाश अभिषेक उर्फ बटार (21) महिला के कपड़े पहनकर छुपा था। पुलिस के पीछा करने पर उसने भागने की कोशिश की। बदमाश से 3 देसी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। पूरी खबर पढ़ें 8. MBBS करने रूस गया अलवर का युवक लापता MBBS करने रूस गया अलवर का युवक अजीत चौधरी (21) लापता हो गया है। अजीत अक्टूबर 2023 में रशिया के UFA शहर की बक्सिर स्टेट यूनिवर्सिटी गया था। परिवार ने 3 बीघा जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था। 20 अक्टूबर को रशिया में पुलिस ने नदी किनारे उसका जैकेट और मोबाइल बरामद किया। इसके 4 घंटे बाद उसके जूते भी मिले। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 21 हजार किलो सब्जियों से अन्नकूट महाप्रसाद तैयार भीलवाड़ा में बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में 101 हलवाइयों की टीम ने करीब 21 हजार किलो अलग-अलग तरह की सब्जियां, 35 कट्टे चावल और 15 कट्टे चौला से मिलाकर महाप्रसाद तैयार किया। इसके लिए 31 टिन तेल और 11 टिन देसी घी काम में लिया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व के समापन के साथ भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

Oct 22, 2025 - 19:13
 0