मुनीर ट्रंप संग मिल बलूचिस्तान पर बना रहे थे खतरनाक प्लान, तभी पाक आर्मी हेडक्वार्टर उड़ा डाला!

पाकिस्तान से आई तस्वीरें हिला देने वाली हैं। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में स्थित सेना के मुख्यालय पर एक भीषण धमाका हुआ है। पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉप्स मुख्यालय के पास एक जोरदार विस्फोट हुआ। उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। विस्फोट की आवाज मॉडल टाउन और आसपास के इलाकों में सुनी गई, जिसे संवेधनशील क्षेत्र माना जाता है। विस्फोट से आसपास के घरों और इमारतों को भी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक मरने वालों की संख्या 10 के पार है। जबकि 32 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।  इसे भी पढ़ें: White House में सेल्समैन बनकर पहुंचे आसिम मुनीर, ट्रंप को बेचे 4 हजार करोड़ का 21वीं सदी का 'सोना'पुलिस के अनुसार, ज़रघून रोड के पास हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियाँ और दरवाज़े टूट गए। पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है और परामर्शदाताओं, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है। घटनास्थल से प्राप्त फुटेज में काफी दूर से धुएँ का विशाल गुबार उठता दिखाई दे रहा है। इसे भी पढ़ें: चीन की ‘रेयर अर्थ मोनोपॉली’ को उसके दोस्त पाक ने ही दी चुनौती, रंगीन बक्सा दिखाकर ट्रंप को खुश कियाविरोध प्रदर्शन तेजपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में सोमवार को पाकिस्तान सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें हुई। दो लोगों की मौत हो गई, 22 से अधिक घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक पाक सेना और ISIS समर्थित मुस्लिम कॉन्फ्रेंस से जुड़े हथियारबंद लोग प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाते देखे गए। इलाके में ट्रांसपोर्ट, बाजार बंद का ऐलान था। इंटरनेट भी बंद है। ये प्रदर्शन बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर हो रहे थे। आवामी ऐक्शन कमिटी के नेतृत्व में पीओके में प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें दशको से राजनीतिक उपेक्षा, मानवाधिकार उल्लघन और दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार झेलना पड़ रहा है। अब अतिरिक्त सैनिक पंजाब और इस्लामाबाद से पीओके भेजे गए है।  

Sep 30, 2025 - 19:31
 0
मुनीर ट्रंप संग मिल बलूचिस्तान पर बना रहे थे खतरनाक प्लान, तभी पाक आर्मी हेडक्वार्टर उड़ा डाला!

पाकिस्तान से आई तस्वीरें हिला देने वाली हैं। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में स्थित सेना के मुख्यालय पर एक भीषण धमाका हुआ है। पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉप्स मुख्यालय के पास एक जोरदार विस्फोट हुआ। उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। विस्फोट की आवाज मॉडल टाउन और आसपास के इलाकों में सुनी गई, जिसे संवेधनशील क्षेत्र माना जाता है। विस्फोट से आसपास के घरों और इमारतों को भी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन के मुताबिक मरने वालों की संख्या 10 के पार है। जबकि 32 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।  

इसे भी पढ़ें: White House में सेल्समैन बनकर पहुंचे आसिम मुनीर, ट्रंप को बेचे 4 हजार करोड़ का 21वीं सदी का 'सोना'

पुलिस के अनुसार, ज़रघून रोड के पास हुआ विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की इमारतों की खिड़कियाँ और दरवाज़े टूट गए। पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर भर में सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है और परामर्शदाताओं, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी है। घटनास्थल से प्राप्त फुटेज में काफी दूर से धुएँ का विशाल गुबार उठता दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: चीन की ‘रेयर अर्थ मोनोपॉली’ को उसके दोस्त पाक ने ही दी चुनौती, रंगीन बक्सा दिखाकर ट्रंप को खुश किया

विरोध प्रदर्शन तेज

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुजफ्फराबाद में सोमवार को पाकिस्तान सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसक झड़पें हुई। दो लोगों की मौत हो गई, 22 से अधिक घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक पाक सेना और ISIS समर्थित मुस्लिम कॉन्फ्रेंस से जुड़े हथियारबंद लोग प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाते देखे गए। इलाके में ट्रांसपोर्ट, बाजार बंद का ऐलान था। इंटरनेट भी बंद है। ये प्रदर्शन बुनियादी अधिकारों की मांग को लेकर हो रहे थे। आवामी ऐक्शन कमिटी के नेतृत्व में पीओके में प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें दशको से राजनीतिक उपेक्षा, मानवाधिकार उल्लघन और दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार झेलना पड़ रहा है। अब अतिरिक्त सैनिक पंजाब और इस्लामाबाद से पीओके भेजे गए है।