मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस और जीवित्पुत्रिका व्रत की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की है। इसे भी पढ़ें: Bihar: स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 जैसे बीजों से बढ़ेगा मखाना का उत्पादन मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी सीखें, समझें एवं प्रयोग में लायें। नीतीश कुमार ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। इसे भी पढ़ें: Yes Milord: आधार पर कैसे फंस गया चुनाव आयोग? बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या ऐतिहासिक फैसला दे दियामुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

Sep 13, 2025 - 22:23
 0
मुख्यमंत्री ने हिन्दी दिवस और जीवित्पुत्रिका व्रत की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। राष्ट्र को एकजुट रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की है।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 जैसे बीजों से बढ़ेगा मखाना का उत्पादन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी सीखें, समझें एवं प्रयोग में लायें। नीतीश कुमार ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
 

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: आधार पर कैसे फंस गया चुनाव आयोग? बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या ऐतिहासिक फैसला दे दिया


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।