बीजेपी पार्षद पति सहित पैदल यात्रा कर पहुंची कलेक्ट्रेट:6 किलोमीटर चले, वार्ड में सीवरेज कार्य से हो रही परेशानी का जताया विरोध
अजमेर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से पार्षद नीतू मिश्रा और पार्षद पति 6 किलोमीटर की पदयात्रा करके कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर विरोध करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर वार्ड 41 में सीवरेज कार्य की लापरवाही से हुई बदहाल स्थिति और लगातार हो रहे हादसों को लेकर अवगत करवाया और जल्द इसे ठीक करवाने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर जनता के साथ एक आक्रोश रैली निकालने की चेतावनी दी है। वार्ड 41 से पार्षद नीतू मिश्रा ने बताया कि उनके वार्ड में सीवरेज कार्य पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से चल रहा है। जिसने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। सड़के कई महीनो से टूटी पड़ी है और चारों ओर कीचड़ व मलबा भी फैला हुआ है। गलियों में जल भराव की स्थिति बन गई है। आम जनता लगातार त्रस्त हो रही है। इसे लेकर आज यह पदयात्रा निकाली है। इसमें जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सीवरेज कार्य मे हुई लापरवाही को दूर करने और जल्द आमजन को राहत देने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि प्रशासनिक और सीवरेज के अधिकारियों ने जीना हराम कर रखा है। आए दिन कोई ना कोई हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर कई बार शिकायतें दी गई। लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आप भी सुनवाई नहीं हुई तो जन आक्रोश रैली जनता के साथ की जाएगी। पार्षद पति रंजन शर्मा ने बताया कि आम जनता के हितों की रक्षा के लिए किसी भी स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जिले के सभी अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी मुख्य मार्गो को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीवरेज के कारण कई काम अटके हुए हैं। 6 किलोमीटर की थी पदयात्रा पूरे शहर में सीवरेज के कारण जनता परेशान है। वार्ड से कलेक्ट तक 6 किलोमीटर की सांकेतिक पदयात्रा निकाली है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के भी अनदेखी प्रशासन की ओर से की जा रही है।
