नवादा में चेन स्नैचिंग करती महिला रंगे हाथ धराई:लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, वीडियो आया सामने
नवादा के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार को चेन स्नैचिंग के आरोप में एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि महिला ने बस में यात्रा कर रही एक अन्य महिला की सोने की चेन छीनने का प्रयास किया था। लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना हिसुआ के हाई स्कूल के नजदीक हुई। बताया गया कि, एक महिला से यात्रा कर रही थी। उसी दौरान उसके बगल में बैठी एक अन्य महिला ने उसकी सोने की चेन काटने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी महिला को दबोच लिया। आरोपी महिला को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की। एक वीडियो में महिला के बाल पकड़े हुए लोग दिख रहे हैं, जिसमें वह छोड़ने की गुहार लगा रही है। पब्लिक ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर हिसुआ थाने पहुंचाया। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। जांच में जुटी पुलिस थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो आरोप लगाया आरोप की पुष्टि भी करने की कोशिश की जा रही है।
Oct 8, 2025 - 17:04
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.