डबल गेम से भारत को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं ट्रंप, मोदी को सराहा, कहां दिया झटका

Donald Trump News in hindi : रूस से तेल खरीदी पर भारत के सख्‍त रुख के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत के प्रति दोहरा रवैया दिखाई दे रहा है। एक तरफ वे भारत और पीएम मोदी से करीबी की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ईरान की चाबहार परियोजना के ...

Sep 19, 2025 - 11:05
 0
डबल गेम से भारत को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं ट्रंप, मोदी को सराहा, कहां दिया झटका

modi trump Donald Trump News in hindi : रूस से तेल खरीदी पर भारत के सख्‍त रुख के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत के प्रति दोहरा रवैया दिखाई दे रहा है। एक तरफ वे भारत और पीएम मोदी से करीबी की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ ईरान की चाबहार परियोजना के बहाने भारत पर शिकंजा भी कस रहे हैं। ALSO READ: Chabahar Port : ईरान का चाबहार पोर्ट अमेरिका के निशाने पर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती, क्या पड़ेगा असर

 

भारत से संबंधों पर क्या बोले : ब्रिटिश पीएम कीम र्स्टामर के साथ मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत क़रीब हूं। मेरी उनसे बात हुई और उन्हें मैंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।

 

उन्होंने कहा कि चीन इस समय अमेरिका को बहुत ज्यादा टैरिफ दे रहा है। लेकिन मैं और भी चीजें करने को तैयार हूं, लेकिन तब नहीं जब वे लोग जिनके लिए मैं लड़ रहा हूं, रूस से तेल खरीद रहे हों। अगर तेल की कीमतें कम होती हैं, तो रूस आसानी से समझौता कर लेगा और तेल की कीमतें बहुत कम हो गई हैं। हमने इसे बहुत कम कर दिया है। हम ड्रिलिंग कर रहे हैं और दुनिया में किसी और देश से ज़्यादा तेल का उत्पादन कर रहे हैं। हम बहुत कुछ कर रहे हैं। ALSO READ: मैं भारत और PM मोदी के काफी करीब हूं, पुतिन ने तोड़ा मेरा भरोसा, लंदन में बोले डोनाल्ड ट्रंप


चाबहार पर सख्ती : ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ईरान के बंदरगाह चाबहार का संचालन करने वाले लोगों पर इस महीने के अंत से प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे। इस फैसले का भारत पर भी असर पड़ेगा जो इस रणनीतिक बंदरगाह पर एक टर्मिनल को डेवलप कर रहा है। चाबहार बंदरगाह ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। भारत और ईरान इसे व्यापार एवं संपर्क बढ़ाने के लिए विकसित कर रहे हैं।
 

उल्लेखनीय है कि ट्रंप के दोस्ताना रूख के बाद भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत एक बार फिर ट्रेक पर लौट आई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों देशों में ट्रेड डील जल्द ही आकार ले सकती है। इसके बाद भारत को ट्रंप टैरिफ से भी काफी राहत मिल सकती है। हालांकि ट्रंप के भारत विरोधी फैसले उनकी बातों पर भी संशय पैदा कर रहे हैं।

 

ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है। इसमें से 25 फीसदी टैरिफ भारत द्वारा रूस के तेल खरीदी को देखते हुए लगाया गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चाहते हैं कि रूस से तेल खरीदी बंद कर दे।

edited by : Nrapenda Gupta