झालावाड़ में विद्युत कर्मचारी संघ का प्रदर्शन:पदोन्नति और पे लेवल सुधार समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कार्यालय में विरोध

झालावाड़ में राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में लेखा संवर्ग से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए जयपुर डिस्कॉम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगे शीघ्र नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। संगठन मंत्री विक्रम सिंह शक्तावत ने बताया कि प्रदर्शन जिलाध्यक्ष शौकत पठान और जिला महामंत्री गिरीशचंद तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कर्मचारियों ने एसई झालावाड़ सर्किल और लेखा अधिकारी झालावाड़ सर्किल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखा शाखा के सभी कार्मिक, अभियंता और लेखा अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान महेश कुमार माली, सरिता बेरवा, ललित जैन, राधेश्याम सोनी, शिवशंकर प्रजापति, कमलेश गुप्ता, शंकरलाल मेवाड़ा, घनश्याम यादव, यशवंत गुप्ता, मोहित गुप्ता, महेश कुमावत, चंद्रप्रकाश मीणा, हरिओम मीणा, हुकमसिंह शेखावत और ओमवीर चौधरी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। ये हैं संगठन की प्रमुख मांगें संघ ने लेखा संवर्ग के पुनर्गठन और पदोन्नति से संबंधित कई मांगें रखीं। कर्मचारियों ने दी चेतावनी संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लेखा संवर्ग की लंबे समय से लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कर्मचारी आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

Oct 8, 2025 - 17:09
 0