जहानाबाद में तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’:पोस्टरों से सजा शहर, 16 सितंबर को गांधी मैदान में होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के तहत पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 16 सितंबर को जहानाबाद पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत के लिए जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के कोने-कोने को पोस्टर और बैनरों से सजाया गया है। विभिन्न कार्यकर्ता अपने नाम से पोस्टर लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। गांधी मैदान में होगा जनसभा का आयोजन कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान में बड़े स्तर पर पंडाल लगाया गया है। बैठने और व्यवस्था का काम लगभग पूरा हो चुका है। आरजेडी जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से हो रही है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के लोग बड़ी संख्या में तेजस्वी यादव का भाषण सुनने पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में दिखा जोश आरजेडी नेता रंजीत कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर जिले में खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि युवक, महिलाएं, बुजुर्ग—सभी गांधी मैदान में पहुंचने को तैयार हैं। पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। रोजगार और जनकल्याण योजनाओं पर उम्मीदें स्थानीय लोगों का कहना है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को मुफ्त बिजली और जनकल्याण योजनाओं के लागू होने की उम्मीदें हैं। यही कारण है कि उनके भाषण को सुनने के लिए आम लोगों में उत्साह का माहौल है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं का इंतजाम जिला प्रशासन और आरजेडी की ओर से सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Sep 15, 2025 - 19:26
 0