कैमूर में DM ने राजनीतिक दलों संग की बैठक:शांतिपूर्ण मतदान की अपील की, 11 नवंबर को होगी वोटिंग
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत कैमूर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया और आचार संहिता के पालन पर विस्तृत चर्चा हुई। कैमूर के 4 विधानसभा क्षेत्रों रामगढ़, मोहनियां (अजा), भभुआ और चैनपुर के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न हो जाएगी। जिले में कुल 205 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त चुनाव के लिए जिले में कुल 205 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं और 1,484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी रखने के लिए 13 फ्लाइंग स्क्वॉड, 42 SST (स्टैटिक सर्विलांस टीम), 11 VST (वीडियो सर्विलांस टीम) और 5 मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। ये चेक पोस्ट कर्मनाशा, महदाईच, बड़ौरा, ककरैत और अखिनी में होंगे। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश बैठक के दौरान, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार में किसी भी प्रकार की जातीय या धार्मिक अपील स्वीकार्य नहीं होगी। सभा या रोड शो आयोजित करने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा, और लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए भी प्रशासनिक स्वीकृति आवश्यक होगी। बाजार समिति मोहनियां में सुरक्षित रखा जाएगा सभी पोल्ड EVM मशीन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद सभी पोल्ड EVM मशीनों को बाजार समिति मोहनियां में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपने आपराधिक मामलों का तीन बार सार्वजनिक प्रकाशन करना अनिवार्य होगा। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी दलों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की, इसे सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।