नाली निर्माण को लेकर विवाद, ठेकेदार ने की फायरिंग:बक्सर में ग्रामीणों ने चलाए ईंट-पत्थर, बाइक छोड़ मौके से भागा कांट्रेक्टर
बक्सर में औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में सोमवार को नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार दिनदहाड़े गोलियां चलीं और पत्थरबाजी हुई, जिसमें वार्ड नं. 38 निवासी कमला देवी, पति स्व. अमावस यादव, घायल हो गईं। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला को गोली नहीं लगी है, बल्कि हाथ में ईंट लगने से चोट आई है। गांव के निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि भाइयों के बीच जमीन की नापी का मामला पहले से चल रहा था। इस दौरान नाली निर्माण कार्य को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद से जुड़े ठेकेदार सोनू यादव, जो बुधनपुरवा का रहने वाला है, जबरन काम कराने पहुंचा। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर 2 राउंड फायरिंग कर दी। बक्सर के बाहुबली से जुड़ा है गोली चलाने वाला व्यक्ति घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच सोनू यादव अपनी बुलेट बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। इसी दौरान कमला देवी को ईंट लगने से चोट आई। ग्रामीणों का आरोप है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति बक्सर के एक बाहुबली से जुड़ा हुआ है और अक्सर दबंगई के बल पर काम करता है। इस वजह से गाँव में लंबे समय से तनाव बना हुआ है। मौके से बाइक और जिंदा कारतूस बरामद घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और बक्सर सदर के डीएसपी गौरव पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। डीएसपी गौरव पाण्डेय ने बताया कि महिला को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। “प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घायल महिला को ईंट से चोट लगी है। गोलीबारी की घटना की जांच जारी है,” उन्होंने कहा। गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल बन गया है। लोग नाली निर्माण को लेकर ठेकेदार पक्ष की दबंगई के खिलाफ आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर अक्सर धमकाया जाता है और सोमवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई कि फायरिंग तक की नौबत आ गई। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी- पुलिस फिलहाल पुलिस कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और ठेकेदार सोनू यादव पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना है, वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।