केजरीवाल को मिला नया घर, जानिए कहां होगा ठिकाना?

Arvind Kejriwal new address : मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के करीब एक साल बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया बंगला अलॉट हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें नया बंगला अलॉट किया गया है।

Oct 7, 2025 - 16:48
 0
केजरीवाल को मिला नया घर, जानिए कहां होगा ठिकाना?

kejriwal Arvind Kejriwal new address : मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के करीब एक साल बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया बंगला अलॉट हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें नया बंगला अलॉट किया गया है।

 

मीडिया खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला अलॉट किया गया है। वे इस बंगले में परिवार के साथ रहेंगे।

 

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कोर्ट में अपील की थी कि केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं इसलिए उन्हें आवास मिलना चाहिए। अदालत के आदेश पर केजरीवाल को यह बंगला उपलब्ध कराया गया है। 

 

पार्टी ने पहले केंद्र सरकार से उन्हें 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला देने का अनुरोध किया था। इसका इस्तेमाल मायावती करती थीं। जुलाई में ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यह बंगला अलॉट किया जा चुका है।

edited by : Nrapendra Gupta