Mohan Bhagwat : क्या RSS चला रहा है सरकार, BJP से संघ का मतभेद, क्या बोले मोहन भागवत
विपक्ष मोदी सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि मोदी सरकार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चला रहा है। इस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जवाब दिया है। भागवत ने कहा कि क्या भाजपा सरकार में सब कुछ RSS तय करता है? ये पूर्णतः गलत बात है। ये हो ही नहीं सकता। मैं कई ...

विपक्ष मोदी सरकार पर आरोप लगाता रहा है कि मोदी सरकार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चला रहा है। इस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जवाब दिया है। भागवत ने कहा कि क्या भाजपा सरकार में सब कुछ RSS तय करता है? ये पूर्णतः गलत बात है। ये हो ही नहीं सकता। मैं कई साल से संघ चला रहा हूं, वे सरकार चला रहे हैं। आरएसएस प्रमुख ने जनसंख्या और इस्लाम को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
संघ के शताब्दि समारोह में भाजपा और RSS के बीच संबंधों पर मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इस सरकार के साथ नहीं हर सरकार के साथ हमारा अच्छा समन्वय रहा है। कहीं कोई झगड़ा नहीं है। सलाह दे सकते हैं लेकिन उस क्षेत्र में फैसला उनका है, इस क्षेत्र में हमारा है। इसलिए हम तय नहीं करते। हम तय करते तो इतना समय लगता क्या? हम तय नहीं करते। भागवत ने कहा कि भाजपा और RSS के बीच मतभेद के सवाल पर मतभेद के कोई मुद्दे नहीं होते। हमारे यहां मतभेद के विचार कुछ हो सकते हैं लेकिन मनभेद बिलकुल नहीं है। एक दूसरे पर विश्वास है।
इस्लाम यहां है और रहेगा
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहले दिन इस्लाम जब भारत में आया उस दिन से इस्लाम यहां है और रहेगा। ये मैंने पिछली बार भी कहा था। इस्लाम नहीं रहेगा ये सोचने वाला हिन्दू सोच का नहीं है। हिन्दू सोच ऐसी नहीं है। दोनों जगह ये विश्वास बनेगा तब ये संघर्ष खत्म होगा। पहले यह मानना होगा कि हम सब एक हैं।
- बच्चे तीन होने चाहिए व उससे ज़्यादा नहीं होना चाहिए ।
- तीन संतान तक की स्वीकृति होनी चाहिए, उससे अधिक नहीं।
To keep a civilization alive, 2.1 is mentioned, it basically means three children. But, resources also have to be managed, so we must restrict to 3. #RSSNewHorizons pic.twitter.com/S69Ku2ch2g — RSS (@RSSorg) August 28, 2025
3 बच्चे होने चाहिए
भागवत ने कहा कि दुनिया में सब शास्त्र कहते हैं कि जन्म दर 3 से कम जिनका होता है वो धीरे धीरे लुप्त हो जाते हैं...डॉक्टर लोग मुझे बताते हैं कि विवाह में बहुत देर न करने और 3 संतान करने से माता-पिता और संतानों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को ये देखना चाहिए कि अपने घर में 3 संतान होने चाहिए।
बताया आरएसएस क्यों नहीं देता दूसरों दलों का साथ
भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों का RSS साथ क्यों नहीं देता' सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि अच्छे काम के लिए जो हमसे सहायता मांगते हैं हम उन्हें सहायता देते हैं। हम सहायता करने जाते हैं तो जो दूर भागते हैं, उन्हें सहायता नहीं मिलती तो हम क्या करें।
ALSO READ: Russia-Ukraine war : रूस का यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला, ड्रोन और मिसाइलें दांगी, 3 बच्चों सहित 14 की मौत, एक्स पर बोले जेलेंस्की- कैसे होगा संघर्षविराम
आपको सिर्फ एक पार्टी दिखती है जिसको हम सहायता कर रहे हैं। लेकिन कभी कभी देश चलाने के लिए या पार्टी का कोई काम चलाने के लिए अगर वो अच्छा है तो हमारे स्वयंसेवक जाकर मदद करते हैं। हमें कोई परहेज नहीं है। सारा समाज हमारा है। हमारी तरफ से कोई रुकावट नहीं है। उधर से रुकावट है तो हम उनकी इच्छा का सम्मान करके रुक जाते हैं।
अवैध धर्मांतरण और अवैध घुसपैठ के कारण जनसांख्यिकीय असंतुलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने जनसांख्यिकीय असंतुलन के पीछे धर्मांतरण और अवैध प्रवास को प्रमुख कारण बताया और कहा कि सरकार अवैध प्रवास को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। आरएसएस के सौ साल होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद का विषय है और इसमें किसी प्रकार का प्रलोभन या जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "धर्मांतरण और अवैध प्रवास जनसांख्यिकीय असंतुलन के प्रमुख कारण हैं। हमें अवैध प्रवासियों को नौकरी नहीं देनी चाहिए; हमें मुसलमानों सहित अपने लोगों को नौकरी देनी चाहिए।" आरएसएस सरसंघचालक से अवैध घुसपैठ पर संघ के विचार पूछे गए। उन्होंने कहा, "सरकार अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण की कोशिश कर रही है, लेकिन समाज को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। धर्म व्यक्तिगत पसंद का विषय है; इसमें किसी तरह का प्रलोभन या जोर-जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए।" इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma