LIVE : त्रिनिदाद और टोबैको में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, भारतीय समुदाय से क्या कहा?
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना से त्रिनिदाद और टोबैको पहुंचे। राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। पल पल की जानकारी...

Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना से त्रिनिदाद और टोबैको पहुंचे। राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया। पल पल की जानकारी...
प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए विशेष स्वागत को दर्शाते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।
उन्होंने कहा, 'आने वाले समय में भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच मित्रता और भी प्रगाढ़ हो।'May the friendship between India-Trinidad & Tobago flourish in the times to come!
Highlights from a special welcome in Port of Spain… pic.twitter.com/yUprg1LyB4 — Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2025
-भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं त्रिनिदाद और टोबैगो को बधाई देता हूं कि वह इस क्षेत्र में UPI अपनाने वाला पहला देश है। अब, पैसे भेजना गुड मॉर्निंग टेक्स्ट मैसेज भेजने जितना आसान हो जाएगा। मैं वादा करता हूं कि यह वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से भी तेज होगा।
-पीएम मोदी ने कहा कि वो समय अब दूर नहीं है कि जब कोई भारतीय चंद्रमा पर पहुंचेगा और भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन होगा। हम अब तारों को सिर्फ गिनते नहीं हैं, आदित्य मिशन के रूप में उनके पास जाने का प्रयास करते हैं। हमारे लिए अब चंदा मामा दूर के नहीं है। हम अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव बना रहे हैं।
-भारत ने दिखाया है कि गरीबों को सशक्त करके, उन्हें empower करके गरीबी को हराया जा सकता है।पहली बार करोड़ों लोगों में विश्वास जाएगा है कि भारत गरीबी से मुक्त हो सकता है।
-उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रह करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है। लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो, उच्च शिक्षा हो, बिहार ने सदियों पहले दुनिया को ऐसे अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई थी। मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और नए अवसर निकलेंगे।
-हमें याद है कि आपने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पवित्र जल और शिलाएं भेजी थीं। मैं भी इसी तरह की भक्ति भावना के साथ यहां कुछ लाया हूं। अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति और सरयू नदी का कुछ जल लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। सरयू जी और पवित्र संगम का ये जल आस्था का अमृत है। ये वो प्रवाहमान धारा है, जो हमारे मूल्यों को, हमारे संस्कारों को हमेशा जीवंत रखती है।Several people in Trinidad & Tobago have their roots in India. People of India consider Prime Minister Kamla Persad-Bissessar as a daughter of Bihar. pic.twitter.com/Jp3S5WArT3 — Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2025