सोनीपत में स्पीकर कल्याण बोले- युवाओं को अच्छे संस्कार जरूरी:भाविप के कार्यक्रम में मेधावी स्टूडेंट्स सम्मानित; संस्कृति और संस्कारों का महत्व बताया

सोनीपत पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। जहां एक ओर विकास कार्यों की जरूरत है, वहीं आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोडऩा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भारत विकास परिषद द्वारा 63वें स्थापना दिवस पर शिवा शिक्षा सदन स्कूल में गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों व विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है तो उसका उत्साह बढ़ता है और वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी रहे तथा आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग करते हुए आगे बढ़े, तो वे हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनेंगे। यह ऐसी पीढ़ी होगी, जो संस्कृति रूपी जड़ों से पोषित होकर विशाल वृक्ष की भांति समाज को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सेवा भाव, संयम और परिश्रम का होना भी आवश्यक है। समाज को समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता करना केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। यह तभी संभव है जब हमारे भीतर सेवा भाव जागृत हो और हम अपनी महान संस्कृति से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि बच्चे सेवाभाव व संयम के साथ परिश्रम करते हुए आगे बढेंगे तो उनको अपने जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजु, भाजपा वरिष्ठ नेता आजाद नेहरा, रविन्द्र दिलावर, भारत विकास परिषद सोनीपत शाखा के वरिष्ठ सदस्य नीरज शर्मा, डॉ निखिल गुप्ता, सोनीपत शाखा के अध्यक्ष डॉ दक्ष गुप्ता, राजमार्ग शाखा के अध्यक्ष शिव सक्सेना, प्रबुद्घ शाखा के अध्यक्ष मोहित भटनागर, माधव शाखा के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य अरुण बंसल, रचना गुप्ता, राजीव गुप्ता, भगवान गुप्ता, संजीव सरदाना, पंकज राजावत, योगेश जैन, राजेश गुप्ता, डॉ आरके गुप्ता, शारदा रेलन, शिवा शिक्षा सदन संचालक वीरेंद्र बंसल, विश्वनाथ गौतम, आशीष अग्रवाल, चंदा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Sep 7, 2025 - 15:15
 0