रामपुर में करवाचौथ पर छतें हुईं गुलजार:सजी-धजी महिलाओं ने निहारा चांद, छलनी से चांद का दर्शन कर किया पूजन

रामपुर में करवाचौथ का पर्व शुक्रवार रात धूमधाम से मनाया गया। चांद का दीदार करने के लिए घरों की छतें सजी-धजी महिलाओं से गुलजार रहीं। चंद्रमा के निकलते ही आतिशबाजी शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह देखा गया। उन्होंने निर्जला व्रत रखा और कई मंदिरों में करवाचौथ की कथा सुनी तथा पूजा-अर्चना की। शाम होते ही विवाहित पुरुष अपने घरों की ओर लौट आए। व्रतधारी महिलाओं ने मेहंदी रचाई और सोलह श्रृंगार कर तैयार हुईं। रात करीब सवा आठ बजे चंद्रमा के निकलते ही महिलाएं अपने घरों की छतों पर पहुंच गईं। उन्होंने छलनी से चांद का दर्शन और पूजन किया, जिसके बाद पतियों के चरण स्पर्श किए।पतियों ने भी अपनी पत्नियों को प्यार का इजहार करते हुए उनका व्रत खुलवाया। इस दौरान नेग और उपहार भी दिए गए। छतों पर चारों ओर काफी रौनक और उत्सव का माहौल रहा।इस नजारे को देखने के लिए जुटे युवाओं और बच्चों ने भी खूब पटाखे छोड़े। भाजपा नेत्री मधुबाला गुगलानी और समाजसेवी विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह पर्व दाम्पत्य जीवन में नए प्रेम और उत्साह का संचार करता है।

Oct 10, 2025 - 22:02
 0