बिहार में गन्ना उत्पादन बढ़ाने की पहल:मंत्री बोले - सरकार चाहती है बढ़े गन्ना उत्पादन ,चीनी मिलें सुचारू चलें

गोपालगंज। शहर के अंबेडकर भवन सभागार में राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय "बिहार में गन्ना के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, एक चुनौती" रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान, गन्नाआयुक्त अनिल कुमार झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा ने CM गन्ना विकास योजना और CM प्रगति यात्रा के दौरान किसानों को घोषित किये गए गन्ना अनुदान की राशि के बारे में किसानों को जानकारी दी । साथ ही राज्यभर के गन्ना किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए जोर दिया गया। मौके पर गन्ना की बेहतर खेती करने वाले किसान और गुड़ उद्योग चलाने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया। गन्ना उत्पादन बढ़ाने को लेकर सरकार कर रही काम गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि, बिहार में गन्ना का उत्पाद कैसे बढ़े, इसपर सरकार काम कर रही है। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर खेती में आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि गन्ना का उत्पाद अधिक हो ताकि चीनी मिलें सुचारू रूप से चल सके और इसका फायदा किसान भाईयों को मिले।

Sep 21, 2025 - 19:12
 0