बिजनौर में प्रशासनिक फेरबदल:डीएम ने चार उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
बिजनौर के जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने चार उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किए हैं। नवागंतुक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बिजनौर स्मृति मिश्रा को उप जिलाधिकारी धामपुर बनाया गया है। धामपुर की मौजूदा उप जिलाधिकारी रितु चौधरी को उप जिलाधिकारी बिजनौर का दायित्व सौंपा गया है। नगीना के उप जिलाधिकारी आशुतोष रामप्यारे जायसवाल को अब बिजनौर डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बिजनौर सदर के उप जिलाधिकारी नितिन कुमार को नगीना का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
 
                                 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                            

 
                                             
                                             
                                             
                                            